Home / शिक्षा / मनोविज्ञान विभाग तथा काउंसिलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष व्याख्यान

मनोविज्ञान विभाग तथा काउंसिलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष व्याख्यान

पटना: काॅलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एवं साइंस के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मंगलवार को महाविद्यालय के काउंसिलिंग सेल तथा परामर्शण एवं पुनर्वास कोर्स के सहयोग से मंगलवार को तनाव प्रबंधन एवं संवेगात्मक स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। आमंत्रित वक्ता प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता, (अध्यक्ष, स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग, बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर) ने तनाव की प्रकृति एवं प्रकार तथा तनाव से बचाव और बनाव के प्रबंधन के लिए बेहद उपयोगी जानकारी अत्यंत रोचक ढंग से छात्रों के बीच रखी।

प्रो. रजनीश ने तनाव क्या है? कितने प्रकार का तनाव होता है? इससे कैसे उबरें? आदि जिज्ञासाओं को उदाहरणों व संदर्भों के माध्यम से बताया। हल्का सा स्ट्रेस जीवन में आगे बढ़ने के लिए उत्प्ररक का कार्य करता है। लेकिन, जब यह बढ़ने लगे, तो इसे कम करने के लिए प्रयास करने चाहिए। इसके अतिरिक्त संवेगात्मक स्वास्थ्य (इमोशनल हेल्थ) को लेकर उन्होंने कहा कि तमाम व्यस्तताओं के बावजूद स्वयं के लिए समय निकालने, मन की खट्टी—मीठी बातें प्रियजनों से साझा करने, करीबी मित्रों के साथ फुर्सत के कुछ पल गुजारने से संवेगात्मक स्वास्थ्य बना रहता है और तनाव को बढ़ने नहीं देता।

इससे पूर्व विषय प्रवेश कराते हुए महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. जय मंगल देव ने कहा कि इस विभाग द्वारा लगभग दो दशकों से आमंत्रित विद्वानों के विशेष व्याख्यान के आयोजन होते रहे हैं। इसी कड़ी के विस्तार में यह आयोजन हुआ है। तनाव व संवेगात्मक स्वास्थ्य जैसे आवश्यक विषय पर आमंत्रित वक्ता को सुनने के लिए पूरा सभागार सुधि श्रोताओं से भरा हुआ है, यह संतोष की बात है। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. मंगला रानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

सत्र की अध्यक्षता प्रो. प्रणय गुप्ता ने की, वहीं धन्यवाद ज्ञापित किया डा. रवि रंजन ने। प्रो. दिनेश कुमार ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर अतिथि विद्वान का स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं की महती भूमिका रही।

Share this content:

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *