Home / शिक्षा समाचार / पटना विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम-2024: सफल आयोजन और प्रतियोगिता परिणाम

पटना विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम-2024: सफल आयोजन और प्रतियोगिता परिणाम

Group of students and faculty members participating in a mental health awareness rally at Patna University Psychology Department, holding placards promoting mental health.

पटना विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस-2024 के उपलक्ष्य में “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम-2024” का आयोजन हुआ। इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत, आज “Mental Health of Mental Health Professionals at Workplace” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री ईशा सिंह, निदेशक सह क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, अनन्या चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर, हैदराबाद, रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ० शिव सागर प्रसाद ने की और उन्होंने मुख्य वक्ता का स्वागत गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट करके किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन डॉ श्रुति नारायण ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ० निरूपा लक्ष्मी ने दिया।

दूसरे सत्र में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसका संचालन डॉ संतोष कुमार ने किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान-2024 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। निर्णायक मंडली, जिसमें डॉ निरूपा लक्ष्मी और डॉ रानी रंजन साह शामिल थीं, ने विजेताओं की घोषणा की।

प्रतियोगिता परिणाम:

  • Placard Competition:
  • पहला स्थान: सुप्रिया राज
  • दूसरा स्थान: रानी रॉय
  • तीसरा स्थान: सैना तबस्सुम, मो० सदान अकबर और आस्था राज (संयुक्त रूप से)
  • Poster Competition:
  • पहला स्थान: सुप्रिया राज
  • दूसरा स्थान: रानी रॉय और नित्या बंसल (संयुक्त रूप से)
  • तीसरा स्थान: साक्षी लता
photo_2024-10-08_17-39-35-2-1024x552 पटना विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम-2024: सफल आयोजन और प्रतियोगिता परिणाम

विजेताओं को विभागाध्यक्ष डॉ० शिव सागर प्रसाद द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ० रानी रंजन साह ने किया। इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और शोधार्थियों की उपस्थिति रही।

गौरतलब है कि मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान-2024 की शुरुआत 4 अक्टूबर को विभागाध्यक्ष डॉ० शिव सागर प्रसाद के द्वारा मानव श्रृंखला और रैली के आयोजन से की गई थी। इसके बाद Placard Competition और Poster Competition का आयोजन और प्रदर्शन हुआ था।

Share this content:

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *